फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   lock down in sambhal

साप्ताहिक लॉकडाउन : घरों में रहे लोग, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
lock down in sambhal
संभल। नगर में साप्ताहिक लॉकडाउन का पहला दिन सफल दिखाई दिया। प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे और मुख्य मार्गों पर भी चहलकदमी कम दिखाई दी। पुलिस ने जगह जगह चेकिंग की और नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों के चालान किए। इस दौरान जो लोग अनावश्यक घूमते मिले उनसे पुलिस ने पूछताछ भी की। हिदायत देकर घर भेजा गया। वाहनों की आवाजाही भी कम नजर आई।
विज्ञापन

शनिवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन मुख्य बाजार और मार्गों पर पूरी तरह पालन होता दिखा। प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे और सन्नाटा दिखाई दिया। मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही काफी कम नजर आई। लोग भी सड़कों पर कम नजर आए। यातायात और थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग की। हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर चालान किए गए। मास्क न लगाने पर सख्ती दिखाई। कई जगह चालान किए गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर गली मोहल्ले में लोगों की आवाजाही पर खास असर नहीं रहा। गली मोहल्लों में लोग घूमते भी दिखाई दिए और घरों के बाहर भी बैठे दिखे। पुलिस ने गश्त कर लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी। कोरोना बचाव के उपाए करने के लिए आग्रह किया। वहीं दूसरी ओर असमोली, सिरसी, सौंधन, ओबरी, मढ़न, पवांसा और अन्य ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन हुआ। प्रतिष्ठान बंद रहे और पुलिस गश्त करती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed