{"_id":"5a415db54f1c1bfc0f8b5f42","slug":"load-came-to-the-world-for-the-welfare-of-mankind","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव जाति के उद्धार के लिए दुनिया में आए प्रभु यीशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव जाति के उद्धार के लिए दुनिया में आए प्रभु यीशु
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस पर रंगी-बिरंगी रोशनी से सजा चर्च।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को क्रिसमस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संभल और सिरसी के चर्च में प्रार्थना सभा हुई। प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और बच्चों को उपहार बांटे गए।
संभल के मैथोडिस्ट चर्च को रविवार की रात आकर्षक तरीके से सजाया गया। सोमवार की सुबह से ही चर्च पर ईसाई समाज के लोग पहुंचने लगे। चर्च में प्रार्थना सभा हुई। पादरी केपी सिंह ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह समस्त मानव जाति के उद्घार के लिए दुनिया में आए।
पादरी के प्रवचन के बाद क्रिसमस के गीत गाए गए। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इसके बाद केक बांटा गया। इस दौरान एलफ्रीडा, एंजिलीना, एलिश एडलिन, शोभना, जोयस, जेम्स, जोजफ, जोयल, निशा, अपूर्वा, एडम, एरोन, नवीन मसीह, प्रकाश मसीह, शौकीन मसीह, चांद मसीह, राजीव, बबलू, ब्रजेश आदि रहे। सिरसी उमेदपुर ईसागढ़ में चर्च में अशोक यूनुस की अगुवाई में प्रार्थना की गई। चर्च के सेक्रेटरी सुधीर कुमार हबर्ट ने सभी को मिलजुल कर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
डा. सुुखलाल, डा. रूबी, शानू, सनी आदि रहे। गांव हसनपुर मुनजब्ता में समाज के लोगों ने अपने घरों को आकर्षक तरीके से सजाया। प्रार्थना सभा चली। पवित्र बाइबिल से प्रभु यीश6ु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने डीजे पर जमकर धमाल मचाया। इस दौरान सचिन, डेविड, विकास, आकाश, एलिश, कमलेश, गुलशन, एलविन आदि मौजूद रहे।
चंदौसी में फव्वारा चौक के निकट स्थित मैथोडिस्ट चर्च में कैंडल जलाकर ईशु से प्रार्थना की गई। प्रार्थना में ईसाई समाज के लोग भारी संख्या में उमड़ पड़े। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी गईं। मैथोडिस्ट चर्च के पादरी जेके निराला ने ईसा मसीह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया। अभिषेक फ्रेंको, लवी, ऐन्जिलिना, शोभना, तेलमा, राखी, विनी, फजल, संजय, आशा, गुड्डू, विक्रम मोहन, संजय मैक्डोनल, एसवी दास, विशाल व सोनिया पाल आदि मौजूद रहे।