फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Line at post office regarding Aadhaar card, commotion

Sambhal News: आधार कार्ड को लेकर डाकघर पर लगी लाइन, हंगामा

Sat, 21 Dec 2024 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 21 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Line at post office regarding Aadhaar card, commotion
चंदौसी (संभल)। नए आधार कार्ड और पुराने में संशोधन कराने के लिए सुभाष रोड स्थित मुख्य डाकघर पर शुक्रवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते डाकघर से लेकर फव्वारा चौक तक लोगों की लंबी लाइनें लग गईं। डाकघर खुलते ही जल्दी टोकन लेने की होड़ में लाइन में लगी महिलाएं और पुरुष आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। मजबूरी में डाक कर्मियों को पुलिस तक बुलानी पड़ी।
विज्ञापन


बच्चों की डीबीटी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। साथ ही जब से राशन कार्डों की ई-केवाईसी शुरू हुई है, तब से आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए लोगों की भीड़ डाकघरों पर उमड़ रही है। इसी के चलते शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित मुख्य डाकघर पर सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए। डाकघर खुलने से पहले ही लोगों की फव्वारा चौक तक करीब 200 मीटर लंबी लाइन लग गई। इस बीच जैसे ही डाकघर खोला गया। तो लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। टोकन लेने की जल्दबाजी में जब लोगों ने लाइन से हटकर आगे आने का प्रयास किया। तो इस बीच हंगामा शुरू हो गया। डाकघर कर्मचारियों ने भीड़ को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन डाक कर्मचारी भी असफल रहे। मजबूरन डाक कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को लाइन में लगवाया। पुलिस व पोस्ट मास्टर के समझाने के बाद लोग शांत हुए। तो वहीं कुछ लोग आधार कार्ड न बन पाने पर मायूस होकर वापस चले गए। डाकघर के पोस्टमास्टर पंकज वैश्य ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए भारी संख्या में भीड़ डाकघर पहुंच रही है। 31 जनवरी तक के लिए लोगों में 1200 टोकनों का वितरण कर दिया गया है। टोकन के अनुसार ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रतिदिन 40 टोकन लोगों को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed