फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lightning strikes primary school, injuring seven children

Sambhal News: प्राथमिक स्कूल पर गिरी बिजली, सात बच्चे घायल

Wed, 01 Oct 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 01 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Lightning strikes primary school, injuring seven children
गुन्नौर सीएचसी में बिजली गिरने से घायल स्कूली बच्चों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
गुन्नौर (संभल)। जुनावई के गांव विजुआ नगला स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। कक्ष का प्लास्टर गिरने से कक्षा चार सात बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और परिजनों स्कूल पहुंचे और घायल बच्चों का सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से एक बच्चे को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव विजुआ नगला स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की सुबह कक्ष में कक्षा चार करीब 25 बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। करीब 10: 30 बजे तेज बारिश के दौरान कक्ष के ऊपर बिजली गिर गई। धमाके के साथ बिजली गिरने से कक्ष की दीवार और लिंटर के प्लास्टर के टुकड़े टूटकर गिरने लगे, जिससे कमरे की बिजली वायरिंग भी जल गई। वहीं प्लास्टर के टुकड़े गिरने से कक्षा चार के सात बच्चे रचित, गुड्डो, उत्तम, यशोदा, शिवा, रॉकी और सचिन घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के समय कक्षा में अध्यापक दुष्यंत कुमार पढ़ा रहे थे। उन्होंने तुरंत 108 और 112 नंबर पर फोन किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लाया गया। इनमें छात्र रचित की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू यादव अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed