{"_id":"5aa437af4f1c1b01768b4ae7","slug":"let-the-young-man-put-a-trap-and-let-him-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर जान दी
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली थाना क्षेत्र में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली निवासी सुरेश (25 वर्ष) की पत्नी शुक्रवार को ही मायके गई थी। रात में सुरेश घर के कमरे में सोया था।
शनिवार सुबह को परिजन तो उठकर अपने अपने काम में लग गए। मगर युवक नहीं उठा। परिजन जब सुरेश के कमरे की तरफ गए तो हालात देखकर होश उड़ गए। कमरे के कुंडे में रस्सी के सहारे युवक लटक रहा था। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को नीचे उतारा। मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत की खबर मिलने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा होने लगे। सूचना पुलिस को मिल गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी राजवीर यादव ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। लेकिन फंदा लगाने के कारण के बारे में परिजन खामोश हैं। परिजनों ने आत्महत्या किए जाने की इत्तिला पुलिस को लिखकर दी है। परिजन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। लेकिन पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।