फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lesson learned from the uproar in 2019, force was called from two divisions

Sambhal News: 2019 में हुए बवाल से लिया सबक, दो मंडल से बुलाई थी फोर्स

Sun, 24 Nov 2024 04:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 24 Nov 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Lesson learned from the uproar in 2019, force was called from two divisions
संभल। जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर प्रकरण को लेकर पुलिस-प्रशासन निगरानी बनाए हुए हैं। वर्ष 2019 में हुए बवाल से सबक लेते हुए ही जुमे की नमाज के दौरान मुरादाबाद और बरेली मंडल के जिलों की पुलिस और पीएसी व आरआरएफ की तैनाती की गई। शहर में 1500 से ज्यादा फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन

20 दिसंबर 2019 में जुमे की नमाज के बाद ही भीड़ नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में सड़कों पर उतर गई थी। इस दौरान बवाल हो गया था। दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस बवाल से एक दिन पहले यानि 19 दिसंबर को भी रोडवेज बसों में आग लगा दी थी। पुलिस पर पत्थरबाजी की गई थी। इन दोनों ही दिन के बवाल में फोर्स का अभाव रहा था। तत्कालीन आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा जो वर्तमान में एडीजी बरेली हैं। उन्हें 15 दिन कैंप करना पड़ा था। बवाल की तस्वीर उन्होंने देखी थी। इसके चलते ही शासन को पत्र लिखकर पीएसी बटालियन की मांग भी की थी। संभल के लिए पीएसी बटालियन मंजूर हो गई है। मुरादाबाद की 24वीं बटालियन को स्थानांतरण संभल में किया गया है।
विज्ञापन


एएसपी और डीएसपी के अधिकारी भी निगरानी पर लगाए गए

जुमा नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और सिपाही लगाए गए। इसमें मुरादाबाद मंडल के बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली मंडल के बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं जिले से अधिकारी व पुलिसकर्मी बुलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed