फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leopard seen in Mohammadpur Malini forest, panic

Sambhal News: मोहम्मदपुर मालिनी के जंगल में दिखा तेंदुआ, दहशत

Mon, 13 May 2024 06:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 13 May 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Mohammadpur Malini forest, panic
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव धीमरखेड़ी के बाद रविवार को पास के गांव मोहम्मदपुर मालिनी के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। खेत पर चारा लेने गए साकिब पुत्र आकिल ने अपने चरई के खेत में सो रहे तेंदुए का फोटो खींच लिया और घर भाग आया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर मालिनी के निवासी नन्हे ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह और साकिब खेत पर गए थे। चरई काटने के लिए खेत पर पहुंचे तो खेत में तेंदुआ सो रहा था। डर की बजह से कंपकंपी बंध गई। लेकिन साकिब ने हिम्मत दिखाई और पास में खड़े आम के पेड़ पर चढ़कर तेंदुए का फोटो खींच लिया और गांव में आ गए। तेंदुए की जानकारी होने पर गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण एकजुट होकर खेतों पर जा रहे हैं।
विज्ञापन

अफसरों ने पहले बताई बिल्ली फिर बोले तेंदुआ ही है...
तीन दिन से तेंदुआ धीमरखेड़ी गांव में खेतों में घूमते हुए तेंदुए का शनिवर को वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ तो वन विभाग के अफसर चेते और रविवार को गांव में पहुंचे। वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने गांव के लोगाें से पूछताछ करने के साथ ही वायरल वीडियो देखकर कहा कि यह तेंदुआ नहीं जंगली बिल्ली है। लेकिन कुछ देर बाद मोहम्मदपुर मालिनी में खेत में तेंदुए का फोटो सामने आने पर वन विभाग के जिम्मेदार अफसर अपने बयान से पलट गए। डिप्टी रेंजर उस्मान अली ने बताया कि फोटो देखा गया है। यह तेंदुआ ही है। सोमवार को मौके पर पूरी टीम के साथ जाएंगे। परमीशन लेकर इसे पकड़ने के लिए जाल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले तिमनपुर के जंगल में रही थी तेंदुए की हलचल
दो माह पहले धीमरखेड़ी के नजदीक ही गांव तिमनपुर में तेंदुए की हलचल काफी रही थी। वन विभाग की टीम ने पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। ग्रामीणों का मानना है कि यह तेंदुआ वही है, जो तिमनपुर में था। शनिवार को धीमरखेड़ी के ग्रामीणों ने तेंदुआ होने का शोर मचाया तो अब मोहम्मदपुर मालिनी गांव के जंगल में तेंदुआ का शोर है।
कोट
फोटो देखने पर स्पष्ट हुआ कि यह तेंदुआ ही है। इसे पकड़ने के लिए जाल लगाया जाएगा। सोमवार यानि आज से ही टीम अलर्ट होकर काम करेगी।
उस्मान अली, डिप्टी रेंजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed