{"_id":"65a84ce806fb790f610b1694","slug":"lekhpal-association-came-out-to-protest-against-sending-suspended-accountants-and-retired-lawyers-to-jail-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-7006-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निलंबित लेखपाल और सेवानिवृत्त कानूनगो को जेल भेजने के विरोध में उतरा लेखपाल संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निलंबित लेखपाल और सेवानिवृत्त कानूनगो को जेल भेजने के विरोध में उतरा लेखपाल संघ
Thu, 18 Jan 2024 03:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली पुलिस द्वारा निलंबित चल रहे लेखपाल राकेश कुमार और सेवानिवृत्त कानूनगो भारत सिंह को गिरफ्तार जेल भेजे जाने मामले में लेखपाल संघ विरोध में उतर आया है। संघ के पदाधिकारियों ने इस संबंध में बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा है कि विवेचक ने प्रकरण में अपनी मनमानी करते हुए गलत तरीके से गिरफ्तारी की और फिर न्यायालय में किया था। डीएम से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए विवेचक के खिलाफ कार्रवाई कराएं। कार्रवाई न होने की दशा में लेखपाल संघ 24 जनवरी से कलमबंद हड़ताल करेंगे।
लेखपाल संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष ओमकार गौड़ ने बताया कि संभल तहसील क्षेत्र के गांव लखनपुर में विरासत के जिस मामले में यह गिरफ्तारी की है, उसमें भूलवश आदेश दर्ज हो गया था। हालांकि, बाद में लेखपाल की आख्या के बाद इस प्रकरण में नायब तहसीलदार भूड़ के न्यायालय से संशोधित आदेश हो गया। पुराने नाम को यथावत रखा गया। विक्रय की गई भूमि के नामांतरण को भी न्यायिक तहसीलदार द्वारा निरस्त किया जा चुका है। लेकिन पुलिस ने जांच में यह तथ्य नहीं देखें और दोनों कर्मियों के खिलाफ जानबूझकर गलत कार्रवाई को आगे बढ़ाया। दो दिन पहले उप जिलाधिकारी से वार्ता कराने की बात कहकर बुलाया और फिर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गलत है। इससे राजस्व विभाग की छवि धूमिल हुई है। डीएम से प्रकरण में हस्तक्षेप करते हुए जांच अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कराए जाने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष सुशील यादव, ज्ञानेश कुमार, खुसरो जव्वाद, शहरोज उस्मानी, पुष्पेंद्र कुमार, अर्चना सिंह आदि रहे।