फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   land for medical collage in sambhal

मेडिकल कालेज के लिए सिरसी नगर पंचायत जमीन देने के लिए तैयार, प्रस्ताव पारित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
land for medical collage in sambhal
संभल। सिरसी नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभासदों ने नगर के कई मुद्दे उठाए। इस बैठक में मेडिकल कालेज निर्माण के लिए भूमि देने का प्रस्ताव भी पास किया गया। गुरुवार को हुई बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव मेडिकल कालेज निर्माण के लिए 15 एकड़ भूमि दिए जाने का रहा। इसमें सभी सभासदों की सहमति से 15 एकड़ भूमि मेडिकल कालेज निर्माण के लिए दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में पास किया गया प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
नगर पंचायत की बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट के संबंध में भी स्वीकृति प्रदान की गई। 2020 -21 के लिए साप्ताहिक पैंठ बाजार व पार्किंग शुल्क की नीलामी के लिए भी स्वीकृति हुई। गर्मी के मौसम में पानी की दिक्कत न हो इसके लिए सभी वार्डों में हैंडपंप और फ्रिजर दुरूस्त कराने का प्रस्ताव पास किया गया। वार्ड संख्या तीन के सभासद फिरोज हैदर ने सभी सदस्यों के लिए 12 हजार रुपये मानदेय प्रत्येक महीने देने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

जिसको सभी सदस्यों ने स्वीकृति दी। कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियात बरतने के लिए अपील भी की गई। बैठक में सभी वार्डों के नाला, नाली, स्लेब, चैनल मरम्मत व सड़क निर्माण कार्य को किए जाने के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed