{"_id":"654946a071779a769e0e89ba","slug":"laborer-dies-after-getting-electrocuted-while-cutting-pillar-rebar-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-4710-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पिलर का सरिया काटते समय करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पिलर का सरिया काटते समय करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत
Tue, 07 Nov 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
गंवा (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमेदपुर में कूड़ा निस्तारण के लिए बनाए जा रहे एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से गांव सिंकदरपुर लच्छा उर्फ पीतांबरपुर निवासी मजदूर श्याम सुंदर (33) पुत्र खानचंद की मौत हो गई। हादसा पिलर का सरिया काटते समय हुआ।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमेदपुर में कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर गांव सिकंदरपुर लच्छा उर्फ पीतांबरपुर निवासी श्याम सुंदर सोमवार को गांव निवासी बेल्डर के साथ मजदूरी पर गया था। दोपहर एक बजे करीब एमआरएफ सेंटर पर जाल लगाने का कार्य चल रहा था। बेल्डर ने श्याम सुंदर से एमआरएफ सेंटर के जाल पर खड़ा होकर पिलर का सरिया काटने के लिए के लिए कहा। पिलर के सरिया में करंट दौड़ रहा था। जैसे ही श्यामसुंदर ने सरिया पकड़ा उसे करंट लग गया। जिससे वह पिलर से जमीन पर आ गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी ममता के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। रजपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
लापरवाही के चलते गई श्याम सुंदर की जान
ग्रामीणों ने बताया कि एमआरएफ सेंटर का बिजली कनेक्शन नहीं है। एक कटिया कनेक्शन नजदीक से एमआरएफ सेंटर तक डाला गया था। कटिया कनेक्शन का तार उस जाल से होकर निकल रहा था। जहां श्याम सुंदर को चढ़ाया गया था। माना जा रहा है कि तार में कहीं कट था इसलिए जाल और पिलर के सरियों में करंट दौड़ रहा था। जिससे श्याम सुंदर की जान चली गई।