फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Laborer died due to being buried under a fallen tree while cutting

Sambhal News: काटते समय गिरे पेड़ के नीचे दबने से मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Laborer died due to being buried under a fallen tree while cutting
धनारी। क्षेत्र के गांव खलीलपुर में तीन मजदूर मजदूरी पर पेड़ काट रहे थे। पेड़ के गिरने पर बदायूं के थाना उद्यैती गांव चाचीपुर निवासी गजराम (50) नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। हादसे में अन्य दो मजदूर बच गए हैं। देर शाम तक परिजनों ने न तो मृतक का अंतिम संस्कार किया है और न ही पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना उघैती के गांव चाचीपुर निवासी गजराम गांव खलीलपुर में अपनी बेटी के घर रहता था। वहीं पर मजदूरी करता था। रविवार को वह मजदूरी पर गांव के ही कुंवरपाल के सूखे खड़े शीशम के पेड़ काटने गया था। उसके साथ गांव के ही दो अन्य मजदूर भी थे। दोपहर करीब दो बजे एक पेड़ काट दिया था। इसके बाद दूसरा पेड़ काट रहे थे। काटते समय दूसरा पेड़ अचानक गिर गया और गजराम पेड़ के तने के नीचे दब गया। यह नजारा देखकर दो अन्य मजदूरों ने शोर मचा दिया। ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और सभी ने मिलकर पेड़ को हटाया और गजराम को नीचे से निकाला। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed