{"_id":"660065f6422ecadacc01e3e3","slug":"laborer-coming-home-on-holi-dies-in-accident-in-bulandshahr-sambhal-news-c-204-1-chn1001-108738-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: होली पर घर आ रहे मजदूर की बुलंदशहर में हुए हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: होली पर घर आ रहे मजदूर की बुलंदशहर में हुए हादसे में मौत
Sun, 24 Mar 2024 11:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। शनिवार रात्रि साढ़े नौ बजे करीब बुलंदशहर हाईवे पर भूड़ चौराहे के पास हादसे में भकरौली निवासी मुकेश (45) मुकेश कुमार की मौत हो गई तथा दूसरा मजदूर लीलाधर घायल हो गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी मुकेश कुमार गांव के ही लीलाधार साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। शनिवार को दोनों मजदूर होली के त्योहार पर अपने घर के लिए पिकअप में बैठकर आ रहे थे। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे करीब बुलंदशहर हाईवे पर भूड़ चौराहे के पास हादसा हो गया। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हेा गई। लीलाधर को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी अंगूरी देवी और पांच पुत्री व एक पुत्र को अकेला छोड़ गया।