फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kurd police denied stone pelting, case registered against unknown in accident

कुढ़ पुलिस का पथराव से इनकार, हादसे में अज्ञात पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kurd police denied stone pelting, case registered against unknown in accident
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़(संभल)। रहोली चितौरा मार्ग पर शनिवार की शाम हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीछा करने पर गांव किशनपुर में पुलिस पर हुए पथराव की घटना से कुढ़ पुलिस ने इनकार किया है और कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब सात बजे रहोली चितौरा मार्ग पर शनिवार की ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया था। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक का पीछा किया था। बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा के गांव किशनपुर में पहुंचकर ट्रैक्टर को पकड़ने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध कर पुलिस पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में थाना कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस ने पथराव की घटना से इनकार कर दिया है। वहीं थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने विरोध व पथराव की स्वीकार की थी। हालांकि किसी पुलिस कर्मी को चोट नहीं आई थी। इस घटना में थाना कुढ़ फतेहगढ़ पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना कुढ़फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार राठी ने बताया कि पुलिस पर पथराव नहीं हुआ है। ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed