फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kohre se ghati drashyta, ghanton deri se chal rhi trainen

कोहरे से घटी दृश्यता, घंटों देरी से चल रही हैं ट्रेनें

Fri, 09 Dec 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 09 Dec 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
kohre se ghati drashyta, ghanton deri se chal rhi trainen
कोहरे में गुजरती ट्रेन
गुरुवार को कोहरे के कहर के बाद लिंक एक्सप्रेस पहले घंटों लेट हुई। बाद में चंदौसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रद्द होने की सूचना जारी कर दी गई। इलाहबाद से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस चंदौसी नहीं पहुंची तो चंदौसी से देहरादून के रास्ते सफर करने वाले यात्री मायूस होकर अपने घरों को वापस लौट गए। आगरा चलकर ऋषिकेश के लिए जाने वाली आगरा कैंट पैसेंजर के साथ भी कोहरे ने लेटलतीफी का खेल खेला।
विज्ञापन


आगरा कैंट पैसेंजर अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से चली। चंदौसी से आगरा की ओर जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एचएल राना ने बताया कि कोहरे में दृश्यता कम होने की वजह से संचालन प्रभावित होता है। ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हो इसके लिए अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रहे हैं। निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कोहरे की चादर ने रोकी वाहनों की रफ्तार
बबराला। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड पर कोहरे की चादर ने हाइवे पर फर्राटा मार रहे वाहनों पर ब्रेक लगा दिए। गुरुवार को पूरे दिन मौसम साफ नहीं हुआ। जिससे ठिठुरन के साथ गलन भी बढ़ी लोगों ने जल्दी से अपने घरों में दुबकना सहीं समझा। वहीं शाम तकरीबन पांच बजे से ही घने कोहरे की चादर ने हाइवे को जाम कर दिया। बबराला के आस-पास बदायूं, चंदौसी, गवां मार्ग पर कोहरे ने वाहनों के पहिए थाम दिए। बड़े वाहनों के चालकों ने बीच में ढाबा व पैट्रोल पंप पर अपने वाहनों का रुकना उचित समझा। वहीं दिन की रोशनी में भी वाहनों की लाइट जलती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर गलन के साथ भीषण ठंड, घरों में कैद हुए लोग
चंदौसी। कोहरे ने सूर्य भगवान को अपने आगोश में सूर्य भगवान छिपे तो एक भी किरण नजर नहीं आई। दिन भर गलन के साथ भीषण ठंड ने कहर बरपाया। लोग घरों में कैद हुए तो बाजार और सड़कों से रौनक गायब हो गई। निजी और सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों ने अलाव के इर्द गिर्द बैठकर समय व्यतीत किया। 

गुरुवार को ठंड ने तीसरे दिन कहर बरपाया। सुबह से ही कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया।

सूर्य भगवान को कुहासा ने अपने आगोश में लिया तो नगरवासी एक किरण के लिए तरस गए। सरकारी और निजी कार्यालयों में ठंड का असर साफ दिखा। हर तरफ सन्नाटे के बीच अलाव के इर्द गिर्द बैठे लोग नजर आए। भीषण ठंड के कहर के बीच बाजार और व्यस्तम मार्गों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed