फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kohre men renge vahan, raftar pr break

कोहरे में रेंगे वाहन, रफ्तार पर ब्रेक

Fri, 06 Jan 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 06 Jan 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
kohre men renge vahan, raftar pr break
सुहलव के ताडीघाट रेलवे स्टेशन पर कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन। - फोटो : ghazipur
हालांकि दिन में धूप निकलने से राहत तो मिली लेकिन रात को फिर गलन हो गई। कोहरे के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। गंगा किनारे के क्षेत्र में रजपुरा, बबराला आदि में ज्यादा कोहरा रहा। जिससे दिक्कतें हुईं। 
विज्ञापन

 बुधवार की रात से कोहरे आ जाने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। गुरुवार की सुबह कोहरा छाया रहा। घने कोहरे से यातायात प्रभावित रहा। दो पहिया व चार पहिया वाहनों समेत भारी वाहनों को आवागमन में दिक्कत रही। गुरुवार को तड़के से ही कोहरे की चादर ने ढक लिया था। सुबह सवा दस बजे करीब आलम यह था कि बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर घने कोहरे के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। दोपहर सवा बारह बजे करीब धीरे-धीरे मौसम खुला। तब जाकर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


कोहरे में बिना रिफ्लेक्टर दौड़ती ट्रालियां खतरनाक
बबराला (ब्यूरो)। बिना रिफलेक्टर लगी हाईवे पर दौड़ती गन्ने से भरी ट्रालियां रात में घने कोहरे के चलते बड़े हादसे को दावत दे रही हैं। जिन पर न तो पुलिस प्रशासन सख्त दिखाई देता और न ही गन्ना मिल प्रशासन ट्रैक्टर चालकों में जागरूकता पैदा करने के लिए गंभीर प्रतीत होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गन्ना ले जाने वाले अधिकतर ट्रैक्टर-ट्राली बिना किसी रोकटोक के हाईवे पर फर्राटा भरते हैं। जिन्हें यातायात के नियमों के पालन के लिए कोई परवाह नहीं है। क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र से हर रोज सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली गन्ना लेकर रजपुरा के डीएसएम शुगर मिल जाते हैं। गवां-रजपुरा, बबराला-रजपुरा, बबराला-धनारी, गुन्नौर आदि हाईवे से गुजरने वाले ट्रैक्टर-ट्राली दिन में ट्रैफिक के चलते रात में चलने का समय चुनते हैं। लेकिन रात के अंधेरे में कोहरा आने के बाद इनसे छोटे वाहनों को टकराने का अंदेशा बना रहता है। अगर गन्ने की ट्राली कहीं खराब हो जाए तो उसे हाईवे पर खड़ा कर लेते हैं जबकि उन पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने के कारण अक्सर हादसे हो जाते हैं। 

इन ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालकों को यातायात का पाठ पढ़ाने के लिए न तो पुलिस तत्पर है और न ही डीएसएम शुगर मिल प्रशासन जागरूक दिखता है।  शुगर मिल प्रबंधक एमआर खान ने कहा कि मिल पर जब भी ऐसी ट्रैक्टर-ट्राली है उन पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य मिल प्रशासन करता है। चालकों को भी जागरूक किया है।

राजपाल यादव के मंच पर पहुंचे सपा नेता निष्कासित
संभल। 
सर्व सम्भाव पार्टी के मंच पर गए दो सपा नेताओं को जिलाध्यक्ष ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। सपा युवजन सभा के नगर अध्यक्ष खिजर गौस व लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी को पार्टी से बाहर कर दिया गया। यह दोनों नेता बुधवार को हुई सभा में सर्व सम्भाव पार्टी के मंच थे।  



युवजन सभा के संभल नगर अध्यक्ष खिजर गौस ने सर्व सम्भाव पार्टी की सभा का आयोजन कराया था। जबकि लोहिया वाहिनी नरौली के नगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने सर्व सम्भाव पार्टी के मंच पर पहुंचकर सपा छोड़ने का एलान भी कर दिया था। यह जानकारी जब सपा जिलाध्यक्ष को मिली तो उन्होंने खिजर गौस व जुनैद कुरैशी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया। जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि यह दोनों नेता बुधवार को राजपाल यादव के मंच पर थे। इसलिए इन्हें पार्टी से बाहर किया गया है। वहीं खिजर गौस ने बताया कि वह पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed