{"_id":"5a205bf74f1c1b96698b664c","slug":"kiske-sir-hoga-taaj-faisla-aaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर होगा ताज,फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर होगा ताज,फैसला आज
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी मंडी समिति में मतगणना स्थल पर टेबल लगवाते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल जिले के आठ स्थानीय निकायों में अध्यक्ष पद के 72 और वार्ड सदस्य पद के 828 प्रत्याशियों का भाग्य शुक्रवार को खुलेेगा। संभल, चंदौसी और बबराला की मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिले में अध्यक्ष पद की मतगणना 98 जबकि वार्ड सदस्य पद की मतगणना 84टेबलों पर कराई जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
तीसरे चरण में निकाय चुनाव के तहत बुधवार को मतदान के बाद अब शुक्रवार को मतगणना होनी है। जिला प्रशासन ने मतगणना टेबिलों के साथ ही कार्मिकों का आंकलन कर लिया है। तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए पड़े वोटों की गिनती 182 टेबलों पर कराई जाएगी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की मतगणना 48, सदस्य पद की मतगणना 37 टेबलों पर होगी। इसी तरह नगर पालिका चंदौसी से अध्यक्ष पद के लिए 22, सदस्य पद के लिए 22 टेबल लगेंगी। नगर पालिका बहजोई के अध्यक्ष और सदस्य पद की मतगणना के लिए छह-छह टेबिल लगाई जाएंगी।
नगर पंचायत सिरसी से अध्यक्ष पद के लिए सात, सदस्य के लिए पांच, नगर पंचायत नरौली से अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए तीन-तीन, नगर पंचायत गुन्नौर से अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए पांच-पांच, नगर पंचायत बबराला से अध्यक्ष पद के लिए पांच, सदस्य पद के लिए चार, नगर पंचायत गवां से अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए दो-दो टेबिलों पर मतगणना कराई जाएगी। गुरूवार को मतगणना स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा कड़े प्रबंध रहेंगे। पुलिस और पीएसी बल लगाया जाएगा। साथ ही, पैरामिलिट्री की चौकसी रहेगी।