{"_id":"5b26b9734f1c1b694d8b6f07","slug":"kishore-s-death-drowns-while-bathing-in-the-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाते वक्त डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहाते वक्त डूबकर किशोर की मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
Death Facts
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के मुंडन संस्कार में शामिल होने आया एक किशोर गंगा में स्नान के दौरान डूब गया। जिसे नाविकों ने बाहर निकाला और गुन्नौर के सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव लठीरा के जागनसिंह रविवार को अपने पांच वर्षीय बेटे रविंद्र का राजघाट गंगा घाट पर मुंडन कराए आए थे। जिनके साथ सैकड़ों ग्रामीण भी ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर गंगा स्नान के लिए आए। खुशियों का माहौल था।
एक ओर महिलाएं बच्चे के मुंडन से पूर्व खुशी-खुशी उसे गंगा में स्नान कराने लगीं तो दूसरी ओर साथी लोग गंगा में स्नान करने लगे। इस दौरान गांव का ही पप्पू (15) अपने साथियों के साथ गंगा में स्नान करने लगा। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार पप्पू धीरे-धीरे गंगा में अंदर की ओर जाने लगा।
विज्ञापन
जैसे ही वह गहरे स्थान पर पहुंच तो अचानक डूब गया। साथ में स्नान कर रहे लोगों को अफरा-तफरी मच गई और शोर मचाकर मदद के लिए गुहार लगाने लगे। तभी गंगा तट पर मौजूद नाविकों ने करीब आधे घंटा बाद बाहर निकाला और पुलिस की सहायत से गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस ने किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए इंकार कर दिया। और शव को अपने साथ ले गए।