{"_id":"57d5b1044f1c1bb461318d5f","slug":"kinapers-ko-chhaka-kr-bhagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश ! धर्मवती किडनैपर्स को छका भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश ! धर्मवती किडनैपर्स को छका भागी
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
धमऱ्र्मवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों ने दो बार उसे काबू में करने की कोशिश की। दोनों बार वह भाग निकली। उसे जिप्सी पर भी चढ़ा लिया, लेकिन वह कूद कर भागी।
इस बीच शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी दौड़े। पुलिस ने भाग रहे अपहरणकर्ताओं की घेराबंदी की तो आरोपी अपनी जिप्सी को छोड़कर भाग निकले। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के पीर बहादुर गांव निवासी गंगाराम जाटव की सत्रह वर्षीय बेटी धर्मवती शनिवार की शाम को गांव के निकटस्थ स्थित अपने खेत पर धान की रखवाली कर रही थी। इसी बीच अचानक वहां सफेद रंग की जिप्सी आकर रुकी, तीन लोग उतरे और किशोरी को पकड़ लिया। मुंह बंद करके जिप्सी की ओर खींचने लगे।
किशोरी ने साहस का परिचय का देते हुए एक अपहरणकर्ता का हाथ में मुंह से काट लिया। पकड़ ढ़ीली पडते ही किशोरी भाग खड़ी हुई लेकिन युवकों ने उसे फिर पकड़ लिया। इसी बीच किशोरी ने शोर मचा दिया। लेकिन एक अपहरणकर्ता ने फिर उसका मुंह दबा दिया और खींचकर जिप्सी में डाल लिया। बताते हैं कि एक आरोपी ने किसी पित्तू सिंह को फोन पर सूचना दी कि लड़की को पकड़ लिया है, जल्दी आ जाओ। चंद मिनट बाद ही पित्तू सिंह भी बाइक से पहुंच गया। एक आरोपी पित्तू से बात करने लगा तो इसी बीच किशोरी ने फिर हिम्मत जुटाते हुए एक मुक्का एक अपहरणकर्ता की आंख पर मारा और फिर मुंह से ही दूसरे का हाथ चबा लिया। इसके बाद किशोरी ने जिप्सी से छलांग लगा दी। चीखते हुए भागना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तब तक आसपास खेत पर काम कर रहे किसान भी मदद को दौड़ पड़े तो आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले। पुलिस को भी सूचना मिली तो घेराबंदी शुरू कर हो गई। पकड़े जाने के भय से आरोपी अपनी जिप्सी कुछ दूर पर छोड़कर खेतों से होकर भाग गए। एएसपी व सीओ सुरेश बाबू यादव भी मौके पर पहुंच गए थे। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि जिप्सी को बरामद कर लिया गया है, पित्तू सिंह निवासी सिंघौली थाना जरीफनगर बदायूं व उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज कर दी गई है।