{"_id":"580130664f1c1b210328e0ce","slug":"khad-bhra-truck-loota","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-क्लीनर को गनप्वाइंट पर लेकर खाद भरा ट्रक अलीगढ़ में लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक-क्लीनर को गनप्वाइंट पर लेकर खाद भरा ट्रक अलीगढ़ में लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बाप-बेटे की मौत पर गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़
- फोटो : ओ पी वाधवानी
यह ट्रक टीसीएल बबराला से खाद लेकर आगरा जा रहा था। किसी तरह दोनों ने बंधनमुक्त होकर ट्रक मालिक को सूचना दी। अतरौली पुलिस को घटना की तहरीर दी गई लेकिन अतरौली-हरदुआगंज पुलिस दिनभर सीमा विवाद में उलझी रही। दूसरे दिन शाम तक भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी।
बबराला के इंदिरा चौक निवासी लल्तेश वार्ष्णेय का दस टायरा ट्रक बबराला की ही उर्वरक फैक्ट्री टाटा केमिकल्स लिमिटेड (सीटीएल) से खाद पहुंचाने में लगा है। बताते हैं कि गुरुवार की रात करीब दस बजे टीसीएल से टाटा पारस फार्मूला खाद के करीब चार लाख रुपये कीमत के 320 कट्टे भरकर आगरा के मुकंदपुर के लिए चला था। चालक लालाराम पुत्र रामगोपाल निवासी मेहुआ हसनगंज व क्लीनर छोटे लाल पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नूरपुर था।
बताते हैं कि चालक और क्लीनर रात करीब 11 बजे अतरौली के निकट एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। ट्रक को कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। जब तक ट्रक कर्मियों ने खाना खाया, इसी बीच दो बदमाश ट्रक के टूल में जाकर छिपकर बैठ गए। जब ट्रक आगे बढ़ा तो दोनों बदमाशों ने टूल से निकलकर चालक व क्लीनर को गनप्वाइंट पर ले लिया। ट्रक को लेकर कासमपुर लिंक रोड पर गए। यहां बदमाशों के दो और साथी मिले। चारों ने चालक व क्लीनर के हाथ पैर बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया। खाद भरा ट्रक लूटकर भाग निकले। ट्रक की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
किसी तरह चालक ने खुद को बंधनमुक्त किया तो क्लीनर को खोला और ट्रक मालिक को सूचना दी। ट्रक मालिक भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना अतरौली थाना पुलिस को दी गई। मौके पर अतरौली व हरदुआगंज पुलिस पहुंची लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। ट्रक मालिक को एक दूसरे क्षेत्र की घटना बताकर टालते रहे। आखिरकार सीओ अतरौली को घटना की तहरीर दी गई। एसएसपी अलीगढ़ को भी घटना की जानकारी दी गई। ट्रक मालिक लल्तेश वार्ष्णेय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक दर्ज नहीं की जा सकी थी।