{"_id":"655bbb0e725665e92b02f714","slug":"kartik-purnima-route-diversion-will-remain-on-main-roads-in-the-district-from-23rd-to-28th-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-5117-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा : 23 से 28 तक रहेगा जिले में मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा : 23 से 28 तक रहेगा जिले में मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन
Tue, 21 Nov 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
संभल। जिले में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के चलते 23 से 28 नवंबर तक रूट डायवर्जन किया गया है। जिले में नौ स्थानों से डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि मुरादाबाद से संभल होकर दिल्ली जाने वाले वाहन रोडवेज बस, ट्रक व अन्य माल वाहक वाहन चौधरी सराय से वाया खिरनी तिराहा से गवां, केसरपुर तिराहा से रजपुरा, नूरपुर तिराहे से इंद्रा चौक बबराला होते हुए नेहरू चौक गुन्नौर होकर नरौरा से जाएंगे। मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ और आगरा जाने वाले वाहन बहजोई, धनारी, इंद्रा चौक बबराला होकर नरौरा पुल होकर जाएंगे। झ्लामनगर बदायूं रोड से बहजोई होकर दिल्ली, अलीगढ़ जाने वाले वाहन बहजोई, इस्लामनगर चौराहे से धनारी, बबराला, नरौरा होकर जाएंगे। यातायात पुलिस प्रभारी ने बताया कि चौधरी सराय चौराहे से हसनपुर मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन नहीं होगा। केसरपुर तिराहे से टी-प्वाइंट चौकी अनूपशहर की ओर आवागमन नहीं होगा। बताया कि गंगा स्नान करने आने वाले सभी श्रद्धालुओं के वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।
जिले में यह रहेंगे डायवर्जन प्वाइंट
-नूरपुर तिराहा
-इन्द्राचौक बबराला
-केसरपुर तिराहा
-चौकी टी-प्वाइंट, अनूपशहर पुल
-गंवा-रेहरा तिराहा
-सिसौना टांडा
-चौधरी सराय चौराहा
-वाजिदपुरम बाईपास मुरादाबाद मार्ग
-सिरसी बिलारी तिराहा
विज्ञापन
जिले में यह रहेंगे डायवर्जन प्वाइंट
-नूरपुर तिराहा
-इन्द्राचौक बबराला
-केसरपुर तिराहा
-चौकी टी-प्वाइंट, अनूपशहर पुल
-गंवा-रेहरा तिराहा
-सिसौना टांडा
-चौधरी सराय चौराहा
-वाजिदपुरम बाईपास मुरादाबाद मार्ग
-सिरसी बिलारी तिराहा