फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   karj men dube manrega majdoor ne lagaya fanda, maut

कर्ज में डूबे मनरेगा मजदूर ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 17 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 17 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
परिवार की हालत बेहद दयनीय थी। किसी तरह की सरकारी सहायता भी उसे नहीं मिली थी। मजदूर की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासन मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कह रहा है। मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


बिधौती फाजलपुर गांव निवासी जफरुद्दीन (50) पुत्र अब्दुल हसीम बढ़ईगीरी का काम करके अपने परिवार का जीवनयापन कर रहा था। दो साल पहले बेटी गुलनिशा की शादी की, जिसमें 14000 रुपये कर्ज लिया। उसके बाद बेटे नदीम की आंत के ऑपरेशन के लिए अपना मकान बेच दिया। जमीन का कुछ हिस्सा भी बेच दिया। करीब एक बीघा जमीन बची थी। जिससे जोतने की स्थिति भी नहीं थी। छोटी सी झोपड़ी डालकर वह अपने परिवार के लिए साथ जैसे-तैसे गुजर बसर कर रहा था। 2015-16 में 24 दिन मजदूरी मिली जिसका भुगतान उसे मिल गया था। 2016-17 में उसने कोई मजदूरी नहीं की। 
विज्ञापन



परिवार पालने के लिए साहूकार से उधार ले रहा था। पत्नी मल्लों बेगम ने बताया कि साहूकार गुरुवार को उधारी मांगने आया था, रुपये नहीं होने की बात कहने पर उसने काफी खरीखोटी सुनाई, जिससे वह परेशान हो गया। उधारी चुकाने को और उधार लेने के लिए अपने गांव के अलावा तोतापुर व सिहोरा भी गया लेकिन किसी ने रुपये नहीं दिए। रात को टीनशेड में सोने गया। तंगहाली में बकरियों को बांधने वाली रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया। सुबह पत्नी ने जाकर देखा तो होश उड़ गए। परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण इकट्ठा हो गए। कोतवाली पुलिस को सुबह दस बजे सूचना दी गई लेकिन दिनभर इंतजार के बाद शाम पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची, तब शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। पत्नी मुल्लो ने बताया कि वह कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रही थी। उसके खाते में 390 रुपये थे। वह भी नहीं निकल पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न अन्त्योदय में नाम, न मिला इंदिरा आवास
जुनावई। जफरुद्दीन के पास अन्त्योदय कार्ड था। लेकिन नई सूची मेें उसका नाम काट दिया गया। बेहद गरीबी हालत के बाद भी नाम क्यों काटा गया इसका जवाब किसी के पास नहीं है। प्रधान मुन्नी देवी के पति जीवन सिंह ने बताया कि ग्राम सचिव को इंदिरा आवास के लिए इसका नाम दिया गया था। लेकिन ग्राम सचिव ने यह कहकर मना कर दिया कि जफरुद्दीन इंदिरा आवास के लायक नहीं है। इसी की तरह दयनीय हालत एक और व्यक्ति की है, उसका भी नाम दिया था, उसे भी आवास देने से इनकार कर दिया। जब इस पूरे मामले में बीडीओ से बातचीत की गई तो बीडीओ बिजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया, यदि जानकारी मिलती तो जरूर सहायता की जाती। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed