फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Kanwariyas moved ahead with the chanting of Bhole, Jalabhishek today

Sambhal News: भोले के जयघोष संग बढ़ चले कांवड़िये, जलाभिषेक आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas moved ahead with the chanting of Bhole, Jalabhishek today
संभल। सावन महीने के दूसरे सोमवार को आज संभल जिले के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक होगा। भक्तों ने जलाभिषेक को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा और निगरानी के प्रबंध किए हैं।सावन महीने में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने का खास महत्व माना जाता है। इसी महत्व को लेकर सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। संभल शहर के सूर्यकुंड तीर्थ मंदिर पर सुबह चार बजे से ही भक्त पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यहां भक्तों की सुरक्षा के लिए पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। बहजोई मार्ग पर स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यहां भी बड़ी संख्या में भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर पर सुरक्षा के साथ-साथ निगरानी के प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

प्रकटेश्वर महादेव मंदिर फत्तेहपुर भाऊ पर भी देहात क्षेत्र के भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर शिव का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करते हुए मनौती मांगेंगे। वहीं असमोली क्षेत्र में झारखंडी महादेव मंदिर में भी भक्तों द्वारा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। वहीं कांवड़िये भी ब्रजघाट और हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर लौटते रहे। कांवड़िये शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस बीच संभल में हसनपुर मार्ग, जोया मार्ग और बहजोई मार्ग पर रविवार को रात पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा में मुस्तैद नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed