फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   kaam ke preshar men bdha blood preshar, manager behosh hokar gira

काम के प्रेशर में बढ़ा ब्लड प्रेशर, मैनेजर बेहोश होकर गिरा

Fri, 09 Dec 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 09 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
kaam ke preshar men bdha blood preshar, manager behosh hokar gira
दो हजार रुपये का नकली नोट
शाखा प्रबंधक को पब्लिक के प्रेशर के बीच अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गए। कर्मचारियों और ग्राहकों ने उन्हें संभाला और आनन फानन में अस्पताल ले गए।
विज्ञापन



पवांसा ब्लाक की बबैना ब्रांच के शाखा प्रबंधक रामअवतार वार्ष्णेय सुबह 9.30 से 10.00 बजे के बीच बैंक शाखा में थे। बैंक के बाहर और भीतर तमाम भीड़ थी। पब्लिक प्रेशर के बीच अचानक वह बैंक में बेहोश होकर गिर गए। उन्हें बैंक में मौजूद ग्राहकों तथा बैंक कर्मियों ने सहारा दिया। निजी गाड़ी से संभल में निजी नर्सिंग होम लाया गया। उनका उपचार कर रहे डाक्टर ने बताया कि ब्लड प्रेशर हाई हो गया था। वह दो घंटे तक डाक्टर की निगरानी में रहे। उन्हें दो दिन रेस्ट की सलाह दी गई है। बताया गया कि प्रथमा बैंक में कैश न होने की वजह से पिछले चार-पांच दिन से बैंककर्मी रोजाना ग्राहकों से घिरे हुए हैं। ग्राहकों और बैंककर्मी कैश भुगतान के मामले में एक-दूसरे से उलझते दिख रहे हैं। 


उधर, सब्जी मंडी स्थित प्राइमरी स्कूल की इंचार्ज अध्यापिका आयशा बी गुरुवार को दोपहर बाद स्टेट बैंक की संभल शाखा में अपना कैश निकालने गईं थीं। धक्का-मुक्की भरे माहौल में उनका सिर चैनल से टकरा गया। वे बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें कुछ लोगों ने संभाला। कुछ देर बाद उन्हें होश आया तो घर ले जाया गया।
विज्ञापन


एसबीआई के एटीएम कक्ष का शीशा तोड़ा
जुनावई (संभल)। पेमेंट लेने को आए दिन बैंकों में मारामारी के चलते एसबीआई बैंक तथा पीएनबी बैंक के काउंटरों के शीशे टूट चुके हैं। जबकि आज कुछ लोगों के द्वारा एसबीआई बैंक के मेन गेट में लगे शीशे को तोड़े जाने के कारण शाखा प्रबंधक भीम सिंह के द्वारा एटीएम को बंद कर गेट पर ताला डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते शाम तक जनता परेशान दिखाई देती रही। उसी के चलते शाम को जनता के बीच से कुछ लोगों ने सुरक्षा की गारंटी लिए जाने पर शाखा प्रबंधक के द्वारा एटीएम को चालू किया गया। जिसके चलते 130 लोगों ने एटीएम के माध्यम से 2.60 लाख रुपये निकाल लिए। एटीएम से सभी रूपये निकलने के बाद एटीएम ने काम करना बंद कर दिया। वहीं पीएनबी बैंक में पेमेंट लेने आये ताहरपुर के बुजर्ग करन सिंह (60) तथा करयामई के वीरेश कुमार (45) को भीड़ में दबने के कारण दोनों से बेहोश हो गये।

गुस्साए लोगों ने धनारी में लगाया जाम
धनारी। नोटबंदी के बाद किसान रुपये निकालने के लिए लगातार चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन बैंक में रुपये न होने के कारण किसानों की जरूरत के लिए भी न मिलने से गुरूवार किसानों को गुस्सा फूट गया। किसानों ने आगरा- मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया।


यातायात रोक दिया गया। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ा। किसान सर्व यूपी किसान ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने के लिए सुबह सात बजे से लाईन लगनी शुरू हो गई। 10 बजे बैंक खुलने के बाद बताया गया कि बैंक में कैश नही है। इस पर किसान भड़क गये। करीब दो सौ से अधिक किसान बैंक से हट कर आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर पहुंच कर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed