{"_id":"69e14931453cd405ba0ea833","slug":"junawai-area-man-murdered-in-mathura-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128582-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जुनावई क्षेत्र के व्यक्ति की मथुरा में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जुनावई क्षेत्र के व्यक्ति की मथुरा में हत्या
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर के रहने वाले युवक तेजपाल (35) की मथुरा में मामूली बात पर कहासुनी में पड़ोसी ने पीटकर हत्या कर दी। युवक मथुरा में रह कर पशु चिकित्सा का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को जब शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। नम आंखों के बीच गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव के रहने वाले तेजपाल एवं नेमपाल सिंह दोनों भाई मथुरा के बल्देवपुर में रह रहे थे। जबकि तेजपाल पशु चिकित्सा का काम किया करते थे। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले 14 अप्रैल तेजपाल का पड़ोसी से पानी निकास को लेकर झगड़ा हो गया था। वहीं मौके पर मौजूद हमलावरों ने नेमपाल को घेर कर मारपीट कर दी। नेमपाल किसी तरह जान बचा कर वहां से भाग निकले।
उसके बाद अपना काम निपटाकर घर पर पहुंचे तेजपाल पर हमलावरों ने लाठी डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जहां उपचार को ले जाते समय तेजपाल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची बल्देवपुर थाना पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम कराया। बुधवार शाम को शव गांव में लाकर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार के दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी सरिता, छह वर्षीय बेटा एवं तीन वर्षीय बेटी को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है।