फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   juloos in muharram

पांचवीं मुहर्रम को निकाले गए जुलूस

Mon, 17 Sep 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Mon, 17 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
juloos in muharram
मातम करते अजादार। - फोटो : amar ujala

संभल। मुहर्रम की पांच तारीख को सिरसी में जुलूस और मजलिसों का सिलसिला तेज हो गया है। घरों और इमामबाड़ों में भी मर्दों और औरतों की भी मजलिसें हो रही हैं। इन मजलिसों में खतीब पैगंबर-ए-इसलाम हजरत मुहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन समेत 72 शहीदों के वाक्यात बयान कर रहे हैं। इस दौरान जुलूसों में अंजुमनों ने नौहाख्वानी के साथ मातम भी किया। 

विज्ञापन

रविवार को बाबर अली में मजलिस हुई। इसमें मर्सियां इब्ने हैदर व उनके हमनवा ने पढ़ी। मजलिस को मौलाना मुनव्वर रजा ने ख़िताब किया। इसके बाद अलम मुबारक का क़दीमी जुलूस अंजुमन हैदरी के तत्वाधान में निकाला गया। मकामी अंजुमनों ने नौहेख्वानी व सीनाजनी करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस इमाम बारगाह शर्की में जाकर समाप्त किया। दूसरा तारीखी जुलूस मरहूम हाजी इफ़्तेख़ार हुसैन के अजाखाने से हजरत ओन और शबीहे जुलजना का जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमने जुल्फ़क़ारे हैदरी, गुलदस्ते हैदरी, हाशमी, अंजुमन हैदरी, गुलजारे हुसैनी, पंजेतनी, दिलदारे हुसैनी, करवाने हुसैनी, सफीने अजा आदि ने नौहा और मातम किया। मोहल्ला गरबी में भी अजादारी का सिलसिला लगातार जारी है। इइस दौरान मजलिसों के साथ अलम के जुलूस निकाले गए। यह मरकजी इमाम बारगाह में जाकर समाप्त हुआ। इसमें सेकड़ों की तादाद में अजादार एकत्र हुए। मोहल्ला शर्की में मोहम्मद जफर के अजाखाने में मजलिस हुई। इसमें मौलाना मुनव्वर रजा ने महफिल को खिताब किया। इसमें अंजुमन-ए- हाशमी ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की। इसमें हजरत मुस्लिम के बच्चों के ताबूत निकाले गए। सराय सादक में मौलाना शाहबाद मेहंदी ने मजलिस को खिताब किया।  इसमें हजरत अब्बास की बहादुरी पर प्रकाश डाला।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed