फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jile men 94 pariksha kendron men hongi up board ki parikshayen

जिले में 94 परीक्षा केंद्रों में होगीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

Sat, 07 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 07 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
इस बार दो परीक्षा केंद्रों को निरस्त किया गया है। इनके स्थान पर दो नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दो वर्ष से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह से शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव के चलते परीक्षाएं 15 मार्च के बाद होंगी। हालांकि इससे छात्र-छात्राओं को तैयारियों के लिए अच्छा समय मिल जाएगा। परीक्षा में जुटने वाला प्रशासन पहले चुनाव कराएगा। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 94 परीक्षा केंद्र बनाए जा चुके हैं। परीक्षा में कुल 41,864 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। हाईस्कूल के संस्थागत 23,924 और इंटरमीडिएट में 16738 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

वहीं हाईस्कूल में व्यक्तिगत के 447 और इंटरमीडिएट में व्यक्तिगत स्तर पर 755 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के नामांकन से पहले होंगी। उम्मीद है कि 15 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। 
विज्ञापन

आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यतेंद्र भाटी ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, चुनाव के बाद होने से छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए अच्छा समय भी मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed