फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jile ki 9 bdi rais milon men utpadan dhadam

नोटबंदी ः जिले की नौ बड़ी राइस मिलों में उत्पादन धड़ाम

Sun, 11 Dec 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 11 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
फसली सीजन में उत्तर प्रदेश की राइस मिलें रोजाना चार लाख क्विंटल के औसत उत्पादन के मुकाबले फिलहाल 10 फीसदी उत्पादन ही कर पा रही हैं। मिलर्स के पास कच्चे माल की आवक नहीं है तो बाजार में भी चावल की मांग में भारी कमी आई है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कुल नौ हजार राइस मिलों में नोटबंदी के बाद संकट है। जिले की नौ बड़ी राईस मिलों में भी उत्पादन मात्र 10 फीसदी पर रह गया है। राइस मिलर्स कच्चे माल की आवक नहीं होने से नाउम्मीद हो रहे हैं। उत्पादन पूरी तरह से बंद है। 
विज्ञापन


नकदी की कमी के चलते स्थानीय आढ़ती और व्यापारी धान की खरीद नहीं कर पाए। जिससे राइस मिलर्स को कच्चा माल यानि की धान की आवक नहीं हो सकी। इसके चलते उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो गया। बाजार स्टाक में रखे चावल से स्थानीय मांग को पूरा कर रहा है। लेकिन जिलेभर की नौ राइस मिलों में करीब तीन श्रमिक भी बेरोजगार हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घट रहा है स्टाक, नहीं हो रहा उत्पादन
चंदौसी। नोटबंदी के बाद राइस मिलर्स के सामने संकट की स्थिति है। नोटबंदी के बाद से अब तक बफर स्टाक के सहारे चले। उत्पादन बंद होने के कारण स्टाक धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। स्टाक समाप्त होने के बाद चावल की खपत के सापेक्ष मांग में तेजी के कारण हालात मुश्किल भरे हो सकते हैं। 

क्या कहना है इनका
किसानों ने नकदी नहीं मिलने के कारण धान का स्टाक कर लिया है। किसानों ने गेहूं की बुआई और अन्य जरुरतों को पूरा करने के लिए धान की फसल का कुछ हिस्सा बेचकर फौरी तौर पर काम चला लिया है।  नंबर एक में कारोबार करने वालों को ताकत मिलेगी। फिलहाल दिक्कत तो हो ही रही हैं। - संदीप अक्षत, राइस मिलर्स। 

प्रदेश की करीब नौ हजार बड़ी राइस मिलें 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद करती थीं। नोटबंदी के बाद यह खरीद केवल डेढ़ लाख मीट्रिक टन ही हो सकी है। कारोबार केवल 10 फीसदी रह गया है। स्टाक खत्म होने के कगार पर है। स्टाक खत्म होने के बाद 1900 सौ रुपये क्विंटल का चावल तीन हजार में भी मिलना मुश्किल हो जाएगा। - संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed