फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jewellery stolen from the bag of a woman from Nainital travelling in a tempo

Sambhal News: टेंपो सवार नैनीताल की रहने वाली महिला के बैग से जेवर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from the bag of a woman from Nainital travelling in a tempo
चंदौसी(संभल)। नैनीताल की रहने वाली महिला के करीब 20 लाख रुपये के सोने के जेवर चंदौसी से अपने मायके बहजोई जाते समय चलते टेंपो में बैग से गायब हो गए। इस मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि घटना सात अगस्त की है, तभी से वह कोतवाली के चक्कर काट रही है। मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। नैनीताल निवासी नैना सौदा ने बताया कि वह सात अगस्त को अपनी बहन काजल सौदा और भाई रिषभ व चार बच्चों के साथ चंदौसी रेलवे स्टेशन के बाहर से टेंपो करके अपने मायके बहजोई जा रही थी। चालक ने महिला का एक बैग अपने टेंपो की छत पर रख दिया था। महिला ने बताया कि जब वह अपने मायके पहुंची और टेंपो की छत पर रखे बैग को खोला तो उसके अंदर से जेवर गायब थे।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके बैग में सोने के कंगन, छह अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, सोने की दो चेन आदि जेवर रखे थे। महिला ने बताया कि टेंपो के पीछे तीन लोग खड़े होकर सफर कर रहे थे, जिन पर महिला को शक है। जो सीसीटीवी फुटेज में भी साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस भी सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-------
महिला सात अगस्त की घटना बता रही है। 10 अगस्त को महिला ने बैग चेक किया तो घटना की जानकारी महिला को हुई। अब तक की जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वहीं महिला के अनुसार घटना चंदौसी से बहजोई के बीच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित चौधरी, कोतवाल चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed