फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Jewellery and cash stolen from the homes of two tailor masters

Sambhal News: दो टेलर मास्टर के घरों से जेवर व नकदी चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from the homes of two tailor masters
बहजोई। चोरों ने एक ही मोहल्ले में रहने वाले दो टेलर मास्टर के घरों को निशाना बनाकर जेवर व नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं, घटना की रिपोर्ट दर्ज करने को पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला चितौरा रोड निवासी टेलर मास्टर रईस सैफी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 2 अप्रैल की रात वह पत्नी व बच्चों के साथ छत पर सो रहा था। रात में वह नीचे कमरों में आया, तो सब कुछ ठीक था। इसके बाद जब वह सुबह के समय छत से उतरकर नीचे आया, तो देखा कि कमरा खुला पड़ा था और कमरे से सोने व चांदी के जेवर समेत एक लाख रुपये की नकदी आदि चोरी हो गए।
विज्ञापन


वहीं, मोहल्ले में ही दूसरी गली के निवासी टेलर मास्टर अब्दुल अजीज उर्फ खान के घर को भी चोरों ने निशाना बनाकर जेवर व नकदी समेत कीमती कपड़े व सामान चोरी कर लिया। वहीं, एक ही मोहल्ले में दो घरों में चोरी की घटना होने से आसपास के लोग डरे हुए हैं। इनका कहना है कि रात की गश्त बढ़ाई जाए, जिससे कि मोहल्ले में चोरी की घटना न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed