फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Janetta won the final match by defeating Naroli by 35 runs

जनेटा ने नरौली को 35 रनों से हराकर जीता फाइनल मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Janetta won the final match by defeating Naroli by 35 runs
नरौली। रविवार को नरौली प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें जनेटा ने नरौली को 35 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के जमुना तालाब के पास ग्राउंड पर नरौली प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच जनेटा व नरौली की टीमों के बीच खेला गया। जनेटा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरौली की टीम 20 ओवर में 170 ही बना सकी। जनेटा ने 35 रनों से फाइनल मैच जीत लिया। जनेटा टीम के खिलाड़ी आर्चर को मैन ऑफ द मैच तथा मोनू को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मैच कमेटी के अध्यक्ष विट्टन मलिक द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर नदीम कुरैशी, जीशान मलिक, शानू वारसी, लाल कुरैशी, शबाब अहमद, आमिर कुरैशी, उवैश कुरैशी, लईक कुरैशी, नसीम कुरैशी, सावेद अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed