{"_id":"579fb1864f1c1b63242b96bb","slug":"jalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में बोल बम के जयकारों संग जलाभिषेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में बोल बम के जयकारों संग जलाभिषेक
ब्यूरो/अमर उजाला,संभल
Updated Fri, 05 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
जलाभिषेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (शिवरात्रि) पर जिलेभर में कांवड़ियों और अन्य भक्तों ने शिव मंदिरों पर जाकर भगवान त्रिपुरारी का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। तड़के से ही सभी प्रसिद्ध शिव मंदिरों पर श्रद्धांलुओं का तांता लगा रहा। कई स्थानों पर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही।
श्रावण मास की त्रयोदशी पर सोमवार को नगर के शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरु हो गई। कांवडिय़ों ने हरिद्वार व राजघाट से लाए गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और कांवड चढ़ाई। जल व दुग्धाभिषेक के साथ रुद्राभिषेक भी किया गया। इसमें बेेलपत्र, भांग, धतूरा, फल-फूल अर्पित किए और मिष्ठान का भोग लगाया।
शहर के सीता रोड स्थित मूछों वाले शिव मंदिर, सुभाष रोड शिव मंदिर, मुंसिफ रोड स्थित शिव मंदिर तथा मौलागढ़ स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें दिखी। मंदिरों पर कांवडियां भी बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी ने विधिवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। भगवान शिव के जयकारो से शहर पूरी तरह से शिवमय दिखाई दिया । शिव मंदिरों पर पुलिस कर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
उधर, रजपुरा क्षेत्र के गांव हिरौनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कांवड़ियों ने बेलपत्र, मिष्ठान, दूध, गंगाजल से अभिषेक किया। श्री हरिबाबा बांध धाम आश्रम में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
उधर, गुन्नौर कस्बे के शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। उधर, बबराला के राजघाट गंगा तट पर जल लेने श्रद्धालुओं की खासी भ्ााड़ जुटी। गंगा तट पर मां गंगा व भगवान शिव के जायकारों से गूंज उठा। चंदौसी-बबराला हाइवे पर रविवार की रात को भारी भीड़ रही है। इस दौरान यातायात प्रभावित रहा। उधर, जुनावई क्षेत्र के सिकरोरा खादर और हुल्काबाद के शिव मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारों साथ जलाभिषेक किया ।