फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   jalabhishek will be among strict security

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा जलाभिषेक

Mon, 30 Jul 2018 01:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Mon, 30 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
jalabhishek will be among strict security
संभल की रायसत्ती पुलिस चौकी पर अव्यवस्था मिलने पर जानकारी करते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की ओर से शिव मंदिरों में एहतियाती सुरक्षा और चौकसी के बीच जलाभिषेक की तैयारी की गई है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पूरे जनपद को तीन जोन के अनुसार ग्यारह सेक्टर में बांटा गया है। संभल के हयातनगर और बहजोई सादातबाड़ी मंदिर में जलाभिषेक के दौरान निगरानी बनाए रखने के लिए वॉच टावर बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर थाना पुलिस को यातायात  प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


 जिले के तीनों  प्रवेश द्वारों पर प्रशासन ने शिविर लगाए हैं। एक शिविर मनोटा पुल पर है। एसपी ने मनोटा पुलिस कांवड़ सहायता केंद्र का शुभारंभ किया। असमोली पुलिस यहां पर 24 घंटे सहायता के लिए मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन


  दूसरा शिविर बबराला में है जहां गुन्नौर कोतवाली की पुलिस कावंड़ियों की सुरक्षा के लिए तत्पर होगी। सभी सहायता शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिले में 32 सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि रिकार्ड होगी। जिले के  सादातवाड़ी, बेरनी, हयातनगर के पातालेश्वर, रजपुरा के हिरौनी, गुन्नौर के शिव मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने के आसार हैं। जहां संबंधित थानों से पर्याप्त सुरक्षा बल  को तैनात किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed