फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ITBP jawan Pradeep Kumar Yadav's martyrdom in Chitora but everyone is sad

आईटीबीपी के जवान प्रदीप कुमार यादव की शहादत चितौरा में पर हर कोई दुखी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
ITBP jawan Pradeep Kumar Yadav's martyrdom in Chitora but everyone is sad
संभल। कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए संभल जिले के गांव चितौरा निवासी आईटीबीपी के जवान प्रदीप कुमार यादव की शहादत पर उनके गांव का हर कोई दुखी नजर आया। परिजनों को सात्वंना देने के लिए गांव लोगों का दिन भर तांता रहा पर कोई भी जनप्रतिनिधि शहीद के घर नहीं पहुंचे। शहीद के बड़े भाई और सीआरपीएफ के जवान ने इस स्थिति पर अफसोस जाहिर किया है।
विज्ञापन

चितौरा निवासी नंदराम सिंह के बेटे प्रदीप कुमार यादव (35) अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा चिमंगाथन चौकी पर तैनात थे और अपनी ड्यूटी के दौरान 14 मई की सुबह पाइप लाइन बिछा रहे थे। इसी दौरान खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए और उपचार के दौरान उनकी जान चली गई। परिजनों के पास शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे उनकी शहादत की जानकारी मिली थी तभी से पूरा गांव में शोक में डूबा है। रिश्तेदार और परिचित घर में पहुंचकर दुखी परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। प्रदीप कुमार यादव के बड़े भाई प्रमोद कुमार ने कहा कि उनके भाई ने देश के लिए शहादत दी है। मुख्यमंत्री ने भी दुख व्यक्त किया है और भाई की वीरता को नमन किया है लेकिन जिले या मंडल का कोई एक जनप्रतिनिधि भी अब तक उनके यहां सांत्वना देने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि वह अरुणाचल प्रदेश में स्थित आईटीबीपी बटालियन के संपर्क में हैं। प्रदीप का शव दिल्ली से शनिवार को देर तक चंदौसी आने की उम्मीद है। स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी है कि रविवार को सुबह शव गांव में लाया जाएगा। इस बीच रिश्तेदार और गांव के लोग एकत्र हैं जो बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार यादव के दो भाई और दे रहे हैं देश के लिए सुरक्षा सेवाएं
प्रदीप कुमार यादव के पिता नंदराम तो किसान हैं। नंदराम के चार बेटों में प्रमोद सबसे बड़े बेटे हैं। सीआरपीएफ में हैं। दूसरे नंबर पर पवन कुमार हैं, जो कृषि विभाग में है। प्रदीप कुमार यादव तीसरे नंबर के थे। सबसे छोटे अमित कुमार आर्मी में हैं। इस तरह से तीन बेटे देश के लिए सुरक्षा सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को 35 लाख और माता-पिता 15 लाख की आर्थिक मदद मिलेगी-जिलाधिकारी
संभल। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने प्रदीप कुमार यादव की शहादत पर दुख व्यक्त किया। साथ ही जानकारी दी है कि राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इसमें 35 लाख रुपये पत्नी और 15 लाख रुपये माता पिता को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने वीरगति को प्राप्त हुए आईटीबीबी के जवान की वीरता को नमन किया है। हर संभव मदद का एलान किया है। शहीद के परिवार में एक सदस्य को राज्य सरकार की ओर से एक सरकारी नौकरी मिलेगी। जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर किया जाएगा।
--आईटीबीपी के जवान का फाइल फोटो लेने का कष्ट करें--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed