फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   It is the responsibility of every person to maintain peace in the city: Ulama

शहर में शांति बनाए रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : उलमा

Thu, 28 Nov 2024 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 28 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of every person to maintain peace in the city: Ulama
संभल। पुलिस प्रशासन शहर के हालात सामान्य करने और लोगों की जिंदगी पटरी पर लाने के प्रयास कर रहा है। एडीजी रमित शर्मा ने भी उलमा के साथ बैठक कर लोगों से शांति का आग्रह किया है। इसको लेकर ही उलमा अब प्रयास में लग गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन अब जुमा नमाज को लेकर अलर्ट है। सर्वे रिपोर्ट भी जुमे के दिन 29 नवंबर को न्यायालय में पेश की जाएगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसलिए उलमा से आग्रह किया जा रहा है कि लोगों में किसी भी तरह की अफवाह न फैले और माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। इसके लिए प्रयास किए जाएं। उलमा ने इसी पर अमल करना शुरू कर दिया है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया का कहना है कि बवाल होने से शहर में अशांति हो गई थी लेकिन अब सामान्य हालात बन गए हैं। इसके लिए उलमा का भी सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि वह किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन

00

शहर अपना है। इसमें शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी हर व्यक्ति की है। लिहाजा जुमे की नमाज अपने अपने क्षेत्र की मस्जिद में अदा करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। -मुफ्ती आलम रजा नूरी खां, मुफ्ती ए आजम सिरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

00
शहर में अमन कायम रखने की जिम्मेदारी शहर के हर व्यक्ति की है। जो माहौल बिगड़ा है उसको पटरी पर लाया जाए। पुलिस प्रशासन का सहयोग किया जाए। जुमा नमाज लोग अपने अपने क्षेत्र की मस्जिद में अदा करें। किसी अफवाह पर भी ध्यान न दें। -मुफ्ती मोहम्मद अलाउद्दीन, शहर काजी, संभल
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed