फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Investigation of illegal construction in MP's residence completed

Sambhal News: सांसद के आवास में हुए अवैध निर्माण मामले की जांच पूरी, रिपोर्ट पेश नहीं हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Investigation of illegal construction in MP's residence completed
सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : सांसद जियाउर्रहमान बर्क
संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए अवैध निर्माण मामले की जांच पूरी हो गई है, लेकिन शुक्रवार को यह रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी नहीं जा सकी। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि विनियमित क्षेत्र के जेई किसी कारण आ नहीं सके। इसके चलते रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी। अब शनिवार को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर सोमवार को विनियमित क्षेत्र और पीडब्ल्यूडी के जेई द्वारा सांसद के आवास में हुए नवनिर्माण की जो जांच की गई थी। यह वह नवनिर्माण है जो अवैध तरीके से बनाया गया है। इस निर्माण की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन

मालूम हो 11 दिसंबर 2024 को सांसद के नाम नोटिस जारी किया गया था। जिसमें संभल नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से कहा गया था कि सांसद के आवास में बिना अनुमति निर्माण किया गया है। नक्शा भी पास नहीं कराया गया। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इस मामले में 5 अप्रैल को सुनवाई की जानी है। शुक्रवार को रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed