फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   innocent's death by drowing in the swimming pool

तरणताल में डूबकर मासूम की मौत

Sun, 17 Jun 2018 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 17 Jun 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
innocent's death by drowing in the swimming pool
संभल के जिला अस्पताल में बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
संभल नगर के मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी वैवाहिक स्थल के तरणताल में शनिवार को दोपहर हादसा हो गया। एक मासूम  डूब गया। उस पर भी संवेदनहीनता की हद यह थी कि मासूम को मौत के बाद जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्साकक्ष में डालकर दो युवक भाग गए। उन्हें अस्पताल कर्मचारी और पुलिस आवाज देते रह गए। यह घटना दोपहर दो बजे की है। यानि हादसे इससे पहले का रहा होगा।   
विज्ञापन

ईद की छुट्टी को सभी बच्चे अपने तरीके से मना रहे थे। इस दौरान मुरादाबाद स्थित निजी वैवाहिक स्थल के तरण ताल में  नहाने के लिए नगर के मोहल्ला बेगम सराय निवासी ट्रक चालक माजिद का 10 वर्षीय पुत्र मुत्तलिब पहुंचा। वह शहर के मदरसे में छात्र है। उसने तरण ताल में कितनी देर नहाया। कब वह डूबा यह जानकारी तरणताल के संचालक ने नहीं दी। इस घटना का पता तब लगा जब इस मासूम को दिन में सवा तीन बजे एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवक अस्पताल के आपातकालीन चिकित्साकक्ष में छोड़कर भागने लगे। चिकित्साकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया पर वे राजी न हुए और बोले कि अभी आते हैं। 
विज्ञापन



उस वक्त अस्पताल में मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने भी इन युवकों को आवाज दी पर वे नहीं रुके। चिकित्साकर्मियों ने देखा कि मासूम की जान जा चुकी है। अस्पताल के कर्मचारियों ने अपने परिचितों के माध्यम से मासूम के परिजनों का पता लगाया। परिजन अस्पताल पहुंचे। फिर किसी ने जानकारी दी कि मासूम तरणताल में डूबा है। इसके बाद परिजनों ने तरणताल जाकर पूरी जानकारी करने का प्रयास किया। पुलिस को खबर दी। पुलिस तरणताल पहुंची। अधिकारियों ने तरणताल संचालक से जानकारी  ली  है। इस बीच तरणताल संचालक और पीड़ित परिवार में वार्ता शुरू हुई। कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार से  कहा कि रिपोर्ट दर्ज न कराएं। किसी की  कोई  गलती नहीं है। आपस में मामले को निबटा लें पर पीड़ित परिवार आक्रोशित था। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed