फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   injured speak on accident

सात लोगों को समझना, संभलना तो दूर, चीखने का भी नहीं मिला मौका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
injured speak on accident
संभल जिले में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर धनारी थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद घटनास्थल से शव को ए? - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी (संभल)। संभल जनपद में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हादसे में सात लोगों को समझना-संभलना तो दूर, चीखने तक का मौका नहीं मिला। रोडवेज बस ड्राइवर की साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस की बाडी तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। बुधवार सुबह हाईवे पर करीब साढ़े नौ बजे हादसा हुआ। यात्री बस में आराम से बैठे थे।
विज्ञापन

अचानक रोडवेज बस की गैस कैप्सूल से आमने-सामने की टक्कर हो गई। तेज धमाके के साथ बस के परखचे उड़ गए। ड्राइवर की साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस चालक, उसकी सीट के पीछे बैठे छह यात्रियों को सोचने-समझने तक का मौका नहीं मिला। उनकी चीख तक नहीं निकल पाई। यात्री रोडवेज की बस की सीटों के बीच पिस से गए। उनकी दर्दनाक मौत हुई। मौके पर जुटी पुलिस व अन्य लोगों को इन यात्रियों के शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस की बाडी में शव फंसे हुए थे। बॉड़ी को तोड़कर शव बाहर निकाले गए।
विज्ञापन

हाईवे से अस्पताल तक गूंजी घायलों की चीखें
भयानक सड़क हादसे के बाद हाईवे से अस्पताल तक घायलों की चीखों ने माहौल को हृदय विदारक बना दिया। वहीं, अस्पताल पहुंचने पर रिश्तेदार व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह एक-दूसरे का ढांढस बंधाते हुए और घायलों को जल्द ठीक होने का भरोसा दिलाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर बहजोई-धनारी के बीच गांव मानकपुर के निकट यह हादसा हुआ। हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। कई एंबुलेंस भी पहुंचीं। घायलों को रोडवेज बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस में चढ़ाने से लेकर अस्पताल पहुंचने तक घायलों की चीखें गूंजती रहीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कोलाहल बना रहा। परिजनों व रिश्तेदारों का भी बुरा हाल रहा। मौके पर अधिकतर लोगों की आंखें नम रहीं।
हाथ फ्रैक्चर, फिर भी बोला धन्यवाद भगवान, बच गई जान
बहजोई। अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस में सवार हादसे का चश्मदीद चंदौसी निवासी यात्री विक्की ने कहा कि वह चंदौसी से अपनी मौसी के यहां बुलंदशहर जाने के लिए बस में सवार हुआ था। जैसे ही बस बहजोई से निकलकर धनारी के निकट पहुंची, तभी एक तेज आवाज के साथ झटका लगा। जब तक वह कुछ समझ पाता, बस में चीख-पुकार मच गई। भगवान की कृपा थी कि वह बस में बीच में बैठा था। इससे सिर्फ उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ लेकिन उसकी जान बच गई। इसके लिए उसने भगवान का बहुत-बहुत शुक्रिया किया।

कैप्सूल के पहिए के नीचे आकर हुई रोडवेज बस चालक की मौत
चंदौसी (संभल)। हाईवे पर हादसे में रोडवेज बस चालक व कैप्सूल चालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ने के साथ ही इसका चालक नीचे कैप्सूल के पहिए के नीचे आ गया। उसकी पहिये से कुचलकर मौत हो गई। शव निकालने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी। क्रेन से कैप्सूल उठाकर रोडवेज चालक का शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed