फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Information about government schemes provided to villagers.Information about government schemes provided to villagers.

Sambhal News: ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Information about government schemes provided to villagers.Information about government schemes provided to villagers.
जुनावई। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज परिसर में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। इस चौपाल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सुविधाएं बताईं।
विज्ञापन

समाज कल्याण, कृषि, श्रम, पूर्ति एवं आपूर्ति, स्वास्थ्य और बाल विकास परियोजना जैसे विभागों ने स्टॉल लगाए। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर विरास यादव की देखरेख में स्वास्थ्य शिविर लगाया। डॉक्टर सनी यादव और चंद्रकेश ने जांच व उपचार संबंधी जानकारी दी। इसी दौरान गुजरात के बड़नगर से 17 सितंबर को चली सेवा संकल्प रैली यात्रा जुनावई पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल भाविन शिरिया, पूर्व मंत्री अजीत कुमार यादव और यात्रा प्रभारी हूर्बल भाई सिसोदिया का स्वागत हुआ। प्रदेश महामंत्री भाविन सिसोदिया ने अभियान के उद्देश्य बताए। उन्होंने अब तक की यात्रा के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में धनीपुर निवासी रामदास और कादराबाद से खष्टी शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने योजनाओं के लाभ जाने। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म हुई। छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार यादव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला विकास अधिकारी राम आशीष और खंड विकास अधिकारी कमल कांत समेत प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed