फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Industrial Corridor: Registration started in Amavati Qutubpur also

औद्योगिक गलियारा: अमावती कुतुबपुर में भी बैनामे शुरू

Sat, 28 Sep 2024 03:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 28 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Industrial Corridor: Registration started in Amavati Qutubpur also
संभल। गंगा एक्सप्रेस-वे पर खिरनी जंक्शन के पास 214 हेक्टेयर भूमि में तैयार होने वाले औद्योगिक गलियारे के लिए अब तक 118.45 से अधिक हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। दूसरे चरण में गांव सारंगपुर और अमावती कुतुबपुर में बैनामे शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे अमावती कुतुबपुर के पांच किसानों ने 3.354 हेक्टेयर जमीन का बैनामा कराया। प्रशासन दोनों गांवों में कुल 101 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे खिरनी मोहिउद्दीनपुर में स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे जंक्शन के नजदीक औद्योगिक गलियारा विकसित होना है। पहले चरण में प्रशासन ने गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला में करीब 113 हेक्टेयर जमीन खरीद ली है। अब गांव सारंगपुर और अमावती कुतुबपुर में चिह्नित 101 हेक्टेयर जमीन की खरीद शुरू की गई है। अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि शनिवार से बैनामे शुरू करा दिए गए है। बैनामा करा रहे कर्मियों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए है। जिससे चिह्नित भूमि का अधिग्रहण कर औद्योगिक गलियारे के निर्माण के काम में तेजी लाई जा सके।
विज्ञापन


विकास की रफ्तार पकड़ेगा जिला
खिरनी में बन रहे औद्योगिक गलियारे के लिए 214 हेक्टेयर भूमि को क्रय करने की प्रक्रिया चल रही है। अभी 200 से ज्यादा और भूमि क्रय करने पर भी मंथन है लेकिन अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। जबकि जो औद्योगिक गलियारा बनाया जाना है इसके लिए 100 हेक्टेयर भूमि पर्याप्त है। उद्यमियों के बीच चर्चा है कि इंटरनेशनल कंपनी भी इस औद्योगिक क्षेत्र में आ सकती है। यदि ऐसा होता है तो संभल के विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
जिले में 10 फरवरी 2023 को इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत निवेश महाकुंभ का आयोजन किया गया था। जिसमें 163 एमओयू साइन किए गए थे। इसमें 6567 करोड़ का निवेश किए जाने का प्रस्ताव निवेशकों ने दिया था। अभी जिले में करीब 50 प्रतिशत करार ऐसे हैं जो प्रक्रिया में हैं। संभल के उद्यमी संजय सांख्यधर ने बताया कि प्रोजेक्ट धरातल पर उतर रहे हैं। जिले में कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं जो टेस्टिंग में हैं। चंदौसी के नजदीक स्थित मॉल जल्द शुरू हो जाएगा यह जिले में बड़ा प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed