फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Industrial Corridor: Deed of sale done, payment not yet given, farmers worried

औद्योगिक गलियारा : बैनामा करा लिया, भुगतान अब तक न दिया, किसान परेशान

Wed, 21 Feb 2024 03:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 21 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Industrial Corridor: Deed of sale done, payment not yet given, farmers worried
संभल। संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर जंक्शन के पास औद्योगिक गलियारा विकसित कराया जाएगा। सबसे पहले 13 जनवरी को 12 बैनामे हुए थे और अब तक कुल 128 बैनामे हो चुके हैं। इसके लिए किसानों को करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक दिए जाने हैं, पर उन्हें अभी तक यह धनराशि नहीं मिल पाई है। जबकि पंद्रह दिन में रुपये देने का प्रावधान है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। औद्योगिक गलियारे के बैनामें खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला के किसानों से कराए गए हैं। 120 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। यह भूमि वर्तमान सर्किल रेट के मुताबिक 193.31 करोड़ में क्रय की जाएगी। बैनामें की प्रक्रिया लगातार जारी है। लेकिन किसानों का भुगतान नहीं हो सका है। जबकि राजस्व विभाग की ओर से जमीन खाली कराने के लिए किसानों से कहा जा रहा है। ऐसे में किसानों के सामने दिक्कत है कि जब बैनामें करा दिए तो भुगतान क्यों नहीं हो रहा है। ऐसे में अब अगली फसल लगाने का भी समय आ रहा है और भुगतान हुआ नहीं है।
विज्ञापन

गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर और बसला के नजदीक स्थित गांव सारंगपुर और अमावती कुतुबपुर के किसानों की जमीन भी औद्योगिक गलियारे के लिए चिन्हित की गई है। चार नवंबर 2023 को टीम ने दौरा किया था। इस दौरान निर्णय हुआ था कि औद्योगिक गलियारा 240 हेक्टयर भूमि पर बनाया जाएगा। बाद में 120 हेक्टयर भूमि का ही प्रकाश हो सका। 120 हेक्टेयर भूमि को क्रय करने के शासन की अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे औद्योगिक गलियारा बनने से विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे। क्योंकि औद्योगिक गलियारा संभल से सात किलोमीटर की दूरी पर बनना है। जहां औद्योगिक गलियारा बन रहा है। उन गांवों का भी विकास तेजी से होने लगेगा। औद्योगिक गलियारे के आसपास भी लोग भूमि क्रय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed