{"_id":"65c555a2b96502fb1d03af24","slug":"indi-alliance-was-sick-as-soon-as-it-was-born-pramod-krishnam-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-107616-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म लेते ही बीमार हो गया था इंडी गठबंधन : प्रमोद कृष्णम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म लेते ही बीमार हो गया था इंडी गठबंधन : प्रमोद कृष्णम
Fri, 09 Feb 2024 03:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
संभल। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि इंडी गठबंधन जन्म से समय से बीमार चल रहा था। पटना में नीतीश कुमार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अब जयंत चौधरी श्राद्ध करेंगे।
बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इंडी गठबंधन कहां बचा है। जन्म के समय से ही यह बीमार होकर आईसीयू में चला गया था। इसके बाद पटना में नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार कर दिया। आगे कहा है कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन का जल्द ही श्राद्ध कर देंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि उनकी राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई है। शायद राहुल गांधी को लगता है कि मुझसे मिलना समय की बर्बादी है। वह कम मिलते हैं और उनका स्वभाव भी मिलने का नहीं है। वह यात्रा करते रहते हैं और व्यस्त रहते हैं। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने में मुझे एक सप्ताह से भी कम समय लगा है।