{"_id":"6a4d64f810f667f9070b9fa4","slug":"inauguration-of-the-newly-constructed-district-panchayat-office-building-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-137391-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिला पंचायत कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिला पंचायत कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
विज्ञापन
बहजोई। जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने संभल रोड पर गांव बाहपुरपट्टी के निकट नवनिर्मित जिला पंचायत कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। मंगलवार को करीब 7.23 करोड़ रुपये की लागत से 18 माह में बनकर तैयार हुए जिला पंचायत कार्यालय के लोकार्पण से पहले परिसर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया।
इसके बाद मुख्य अतिथि व प्रभारी मंत्री ने नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस बीच, लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। वहीं, उन्होंने विभागीय समेत अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर रोशनी डाली।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने कहा कि बोर्ड सदस्यों व कार्यालय स्टाफ के सहयोग से जिले में किसी कार्यालय का पहला भवन बनकर तैयार हुआ है। एएमए आशीष सिंह ने कहा कि वर्ष 2011 में जिले की घोषणा हुई थी और 2012 में जिला पंचायत का गठन हुआ था। तब से कार्यालय भवन किराये के भवन में संचालित होता था। करीब 15 वर्ष बाद जिले में जिला पंचायत कार्यालय का भवन बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि माह नवंबर 2024 में कार्यालय भवन का निर्माण शुरू हुआ था। अब करीब 18 महीने में कार्यालय भवन बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन
इस बीच, अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। संचालन भुवनेश राघव ने किया। इस बीच, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल समेत जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवंशी, भारत सिंह यादव, आकाश अग्रवाल, कमल कुमार कमल, डॉ. अरविंद कुमार, संजय शांख्यधर, अवधेश प्रताप सिंह व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू आदि रहे। इस बीच, प्रभारी मंत्री ने परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण भी किया।
-- --
इनसेट
-- --
प्रभारी मंत्री ने किया लाखों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
बहजोई। जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने जिले में लाखों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। एएमए आशीष सिंह ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने जिले में 53.80 लाख रुपये की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें ब्लॉक असमोली, संभल, गुन्नौर, जुनावई व रजपुरा में सरकारी स्कूलों में शौचालय निर्माण आदि परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं, उन्होंने 1.37 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें ब्लॉक बहजोई, बनियाखेड़ा, संभल, पवांसा व रजपुरा में खड़ंजा, सीसी, शौचालय, अंत्येष्टि स्थल व तालाब तरल अपशिष्ट प्रबंधन चैंबर निर्माण आदि परियोजनाएं शामिल हैं।
-- --
पुस्तकालय व मॉनीटरिंग सेल के भवन का जीर्णोद्धार
बहजोई। प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर सिंचाई विभाग कॉलोनी में जीर्णोद्धार कराए गए पुस्तकालय व मॉनीटरिंग सेल में भी पहुंचे। यहां उन्होंने जीर्णोद्धार कराए गए भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया।