{"_id":"6830bb61c72cac8fc504af69","slug":"in-the-summer-camp-of-gic-laharvan-students-were-introduced-to-clay-art-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-122888-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जीआईसी लहरावन के समर कैंप में विद्यार्थियों को कराया मिट्टी कला से रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जीआईसी लहरावन के समर कैंप में विद्यार्थियों को कराया मिट्टी कला से रूबरू
Fri, 23 May 2025 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 23 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई।
राजकीय इंटर कॉलेज, लहरावन में तीसरे दिन समर कैंप की शुरूआत योग व व्यायाम से की गई। विद्यार्थियों को मिट्टी कला की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को समर कैंप में मिट्टी के बावत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया कि मिट्टी कला भारत की एक प्राचीन और समृद्ध कला परंपरा है। इसमें मिट्टी से मूर्तियां, बर्तन, खिलौने व सजावटी वस्तुएं बनाई जाती हैं। विद्यार्थियों ने मिट्टी कला के माध्यम से भगवान गणेश की प्रतिमा व शिवलिंग बनाया। साथ ही फूल व गुलदस्ते और रंगोली भी बनाए। विद्यार्थियों में वसुंधरा, संध्या, दयानंद, धीरज, आयुष्या, अनुष्का,अलका, अनेमिष्या, संदीप, अनमोल व धनराज आदि ने भी भागीदारी की। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक गोपाल वार्ष्णेय ने बताया कि रंगोली एक पारंपरिक भारतीय लोक कला है, जिसमें जमीन पर रंगों से सुंदर डिजाइन बनाए जाते हैं। इस मौके पर कनिका कौर, राजीव सिंह राणा, मुकेश कुमार, रूप किशोर, कल्पना व रेनू मौजूद रहे।