फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   in the forest of bheempur the young man body found a nude body

भीमपुर के जंगल में युवक का निर्वस्त्र शव मिला

Sun, 17 Jun 2018 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 17 Jun 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
in the forest of bheempur the young man body found a nude body
जंगल में शव मिलने के बाद जांच करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
 भीमपुर के जंगल में युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला। शव के पास कपड़े और जूते भी पड़े थे। सूचना पर पहुंचे एसपी और सीओ ने घटना की पड़ताल की। काफी मशक्कत के बावजूद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं, ग्रामीण हत्या का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव भीमपुर के जंगल में एक निजी नलकूप के करीब 48 वर्षीय युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में देखा गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शरीर पर छोटे-बड़े कई फफोले पड़े हुए थे। कपड़े भी आसपास पड़े थे। दस बजे करीब सीओ चंदौसी ओंकार सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए। बारीकी से पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। टीम ने भी साक्ष्य जुटाने के लिए शव व कपड़े आदि की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन


 
इस बीच मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत के बावजूद उसे सफलता नहीं मिली। ग्रामीण हत्या की अंदेशा जता रहे हैं। सीओ चंदौसी का कहना था कि शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed