फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In the closed house the owners body was found hanging in a rotten street condition

बंद मकान में मालिक का शव सड़ी गली हालत में फंदे से लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
In the closed house the owners body was found hanging in a rotten street condition
बनियाठेर। अशोक नगर के बंद मकान में एक व्यक्ति का शव उसके घर में पंखे से सड़ी गली हालत में लटका मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां ने बताया कि वह अकेला रहता था। पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली रहकर मजदूरी करती है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के अशोक नगर स्थित जेआरएस पब्लिक स्कूल के निकट एक मकान कई दिनों से बंद पड़ा था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले के कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी बॉल बंद मकान में पहुंच गई।
विज्ञापन

एक बच्चा दीवार फांदकर अंदर पहुंच गया। कमरे में पंखे से शव लटका देखकर बच्चे की चीख निकल गई। बदहवास हालत में चीखता हुुआ बाहर की ओर दौड़ पड़ा। चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। बच्चे की सूचना पर ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो मकान मालिक अजयपाल का शव कमरे में पंखे से लटका हुुआ था। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ने व गलने लगा था। दूर तक दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां ओमवती ने बताया कि अजयपाल शराब पीकर झगड़ा करता था। इस कारण उसकी पत्नी करीब डेढ़ साल पहले अपने चार बच्चों के साथ दिल्ली चली गई थी। वहीं मजदूरी करती हैं। अजय पाल चंदौसी में अकेला रहता था। अजयपाल की झगड़ालू प्रवृत्ति के कारण उसका भाई भी अलग रहता है तथा उससे कोई संबंध नहीं रखता था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी नन्ही, बेटा सचिन (18), बेटी संगीता (16), अनीता (13), पूनम (11) हैं। मां ने बताया कि वह पहले ट्रैक्टर पर ड्राइविंग करता था। उसकी आदत के कारण ही पत्नी भी दिल्ली जाकर रहने लगी थी। पिछले पांच दिनों से उसका दरवाजा नहीं खुला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed