फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In land dispute, sticks and sticks were used, 11 injured

भूमि विवाद में लाठी-डंडे चले, 11 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
In land dispute, sticks and sticks were used, 11 injured
संभल। थाना क्षेत्र के गांव मुडेना में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिला प्रधान सहित 11 लोगों घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भेजा। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव मुडेना में रहमत अली गांव के पूर्व प्रधान सोनपाल सिंह की खेत की जुताई कर रहा था, तभी ट्रैक्टर का तेल खत्म होने पर वह डीजल लेने घर जाने लगा। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में एक पक्ष के एस. बानो, अशरफ, रहमत अली, आमित अली, मुज्जमिल, इवने अली तथा दूसरे पक्ष से ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, उमेश कुमार, सुरेश कुमार, ऋषिपाल घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भेजा। सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed