फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   In an attempt to save the bike, the car overturned on the side of the highway, the driver injured

बाइक को बचाने के प्रयास में हाइवे किनारे पलटी कार, चालक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
In an attempt to save the bike, the car overturned on the side of the highway, the driver injured
संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र के बहजोई रोड मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। उधर से गुजर रहे सीओ ने सिपाहियों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी पहुंच गए, जबकि बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ निवासी बिजेंद्र ठाकुर उर्फ चिन्नू शुक्रवार की दोपहर सवा बारह बजे बहजोई से कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जब कार सवार बिजेंद्र ठाकुर गांव आटा के निकट राधा स्वामी सत्संग के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बहजोई जा रहे सीओ गोपाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने सड़क किनारे कार पलटी देखी तो रुक गए। सिपाहियों ने कार में से घायल बिजेंद्र को निकाल सीएचसी पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed