{"_id":"683f13f037bdd6200e03f861","slug":"illegal-construction-case-sambhal-mp-burke-ready-to-pay-fine-will-get-new-map-passed-hearing-on-12th-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण मामला: संभल सांसद बर्क जुर्माना भरने को तैयार, नया नक्शा करवाएंगे पास... 12 जून को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण मामला: संभल सांसद बर्क जुर्माना भरने को तैयार, नया नक्शा करवाएंगे पास... 12 जून को होगी सुनवाई
Tue, 03 Jun 2025 08:55 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 03 Jun 2025 08:55 PM IST
सार
सांसद जियाउर्रहमान बर्क के वकील ने प्रशासन से किए गए निर्माण का नक्शा पास करने की मांग की है। उनका कहना है कि सांसद अवैध निर्माण मामले में जुर्माना भरने को तैयार हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 12 जून को होगी।
विज्ञापन
संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क
- फोटो : बर्क ट्वविटर
विस्तार
संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित आवास में हुए निर्माण का मंगलवार को अधिवक्ता द्वारा नक्शा पेश किया गया है। इसके साथ ही नक्शा पास किए जाने की मांग की है। साथ ही अवैध तरीके से किए गए निर्माण का जुर्माना भरने के लिए भी कहा है। एसडीएम ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 12 जून तय की है।
विज्ञापन
अब सुनवाई पर ही अगला निर्णय होगा। जुर्माना कितना लिया जाना है और नक्शा जो पेश किया गया है वह स्वीकृति योग्य है या नहीं है। मालूम हो सांसद के आवास में नवनिर्माण किया गया था। जिसको लेकर विनियमित क्षेत्र कार्यालय से आपत्ति जाहिर करते हुए निर्माण को अवैध बताया गया था। साथ ही नोटिस जारी कर दिया था।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई लगातार चल रही है। 11 बार सुनवाई के बाद मंगलवार को सांसद के अधिवक्ता मोहम्मद नईम ने नवनिर्माण का नक्शा पेश किया है। इस नक्शे को स्वीकृति दिए जाने की मांग की है। मालूम हो 11 दिसंबर 2024 को सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र की ओर से जो नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
उसमें कहा गया था कि आवास में बिना अनुमति के नक्शा पास कराए बिना ही नवनिर्माण किया है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है।
सांसद के अधिवक्ता द्वारा एक नक्शा पास कराने के लिए आवेदन दिया है। इस मामले की सुनवाई अब 12 जून को की जाएगी। उसी सुनवाई के दौरान अगली कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। - वंदना मिश्रा, एसडीएम, संभल।
जो नवनिर्माण सांसद के आवास में किया गया था। उसका नक्शा बनवाकर पेश कर दिया है। स्वीकृति दिए जाने का आग्रह किया गया है। जो जुर्माना लगाया जाएगा वह अदा करने के लिए तैयार हैं।- मोहम्मद नईम, अधिवक्ता।
