फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If you want to get solar panels installed then reach the camp on 11th and 12th.

Sambhal News: सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो 11 और 12 को पहुंचे शिविर में

Sun, 10 Nov 2024 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
If you want to get solar panels installed then reach the camp on 11th and 12th.
संभल। हर महीने आने वाले बिजली के बिल की चिंता को एक बार निवेश करने के बाद 25 साल के लिए भूल जाएं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर सरकार अनुदान दे रही है। घर में उत्पादित बिजली को खर्च करने के बाद ग्रिड को सप्लाई दी जा सकती है। सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए बिजली निगम के पास आवेदन कर सकते हैं। विद्युत वितरण खंड, संभल द्वारा इसके लिए 11 और 12 नवंबर को मेगा शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले नागरिकों को भारत सरकार और राज्य सरकार के माध्यम से सोलर पैनल पर विशेष सब्सिडी दी जाएगी, जिससे बिजली उत्पादन के क्षेत्र में उनका खर्चा कम होगा और पर्यावरण को भी बचाने में योगदान मिलेगा। सोलर पैनल लगाने से न केवल बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि योजना हर घर को स्वच्छ ऊर्जा का उद्देश्य भी पूरा करेगी। शिविर में बैंकिंग संस्थाएं भी भाग लेंगी, जो सोलर पैनल लगाने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता रियायती दरों पर उपलब्ध कराएंगी। बताया कि 11 और 12 नवंबर को होने वाले इस शिविर में भाग लेकर योजना का लाभ उठाएं और सोलर पैनल के लिए आवेदन कराएं। बता दें कि दो किलोवॉट पर 90 हजार, तीन किलोवॉट पर एक लाख 80 हजार और चार किलोवॉट पर दो लाख 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। सोलर पैनल लगवाने के लिए एक बार निवेश करने के बाद बिजली का उत्पादन कर खुद खर्च कर सकते हैं। साथ ही अतिरिक्त बिजली को ग्रिड को बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed