फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If the problems are not resolved, we will prepare for a protest at the headquarters on the 17th.

Sambhal News: समस्याओं का समाधान न हुआ तो 17 को मुख्यालय पर करेंगे आंदोलन की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
If the problems are not resolved, we will prepare for a protest at the headquarters on the 17th.
सरायतरीन। भाकियू अराजनैतिक संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को बैठक की। इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। तय किया गया समस्याओं का यदि समाधान न हुआ तो 17 दिसंबर को मुख्यालय पर बैठक करके आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी आपस में कोई गुटबाजी न करें। यदि कोई समस्या है तो जिला कार्यकारिणी को अवगत कराएं। संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दें। बताया कि बाजरा की सरकारी खरीद में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान खरीफ सीजन में जिले में बाजरा का उत्पादन पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक हुआ है, ऐसे में अभी जिले का 50 फीसदी किसान खरीद से वंचित है जबकि क्रय केंद्र प्रभारी खरीद का लक्ष्य पूरा होने का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, जिले की चीनी मिलों के द्वारा अवैध गन्ना खरीद, घटतौली की समस्याएं हैं। इनका समाधान कराया जाए। इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव, शीशपाल सिंह यादव, सत्यवीर सिंह यादव, दिनेश कुमार, पंकज यादव, शंकर सिंह आर्य, सचिन त्यागी, मुलायम सिंह, विजय सिंह, रामवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed